गांजे के साथ शातिर राहुल डोम चढ़ा चौक पुलिस के हत्थे, एक किलो 300 ग्राम गांजा हुआ बरामद

ए0 जावेद
वाराणसी: वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस के चौक थाने को उस समय एक बड़ी सफलता हाथ लगी जब 1 किलो 300 ग्राम गांजे के साथ शातिर राहुल डोम चौक पुलिस के हत्थे गलियों में गांजा बेचता हुआ पकड़ा गया। पकडे गए अभियुक्त के पास से गांजे बिक्री से प्राप्त रुपया भी बरामद हुआ है। पुलिस मामले में विधिक कार्यवाही कर रही है।

थाने लाकर युवक ने पूछताछ में बताया कि उसका नाम राहुल डोम है और वह सप्तसागर का रहने वाला है। राहुल के अपराधिक इतिहास की जानकारी हासिल करने पर पता चला कि उसके खिलाफ विभिन्न थानों में 11 अपराधिक मामले दर्ज है और वह कई बार जेल भी जा चूका है, इस बार जेल से आने के बाद वह गलियों में घूम कर गांजा बेच रहा था। पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही जारी कर दिया है।











