गुजरात में भाजपा ने किया क्लीन स्वीप तो हिमांचल में कांग्रेस को बहुमत

यश कुमार
डेस्क: विधानसभा चुनावो में जहा भाजपा को गुजरात में बड़ी सफलता हाथ लगी है। वही हिमांचल में भाजपा को सत्ता गवाना पड़ गया है। गुजरात में भाजपा ने एकतरफा चुनाव जीतते हुवे सत्ता ७वी बार हासिल किया है। ऐसा करने वाली वह लेफ्ट के बाद दूसरी पार्टी बन गई है। लेफ्ट वेस्ट बंगाल में लगातार 7 बार सत्ता पर काबिज़ हुई थी।

हिमांचल की अगर बात करे तो कांग्रेस ने यहाँ सत्ता परिवर्तन कर दिया है। हिमांचल में कांग्रेस ने कुल 40 सीट हासिल कर सत्ता पर काबिज़ हुई है, वही भाजपा ने कुल 21 सीट अब तक जीत लिया है और 4 सीट पर बढ़त बनाये हुवे है। अगर बढ़त वाली सीट को भी भाजपा के खाते में जोड़ दिया जाये तो भाजपा को कुल 25 सीट हासिल हो रही है।











