जाने गुजरात और हिमांचल प्रदेश में शुरूआती पोस्टल बैलेट गिनती में किस पार्टी की क्या है स्थिति

आफताब फारुकी
डेस्क: गुजरात और हिमांचल विधानसभा चुनावों के नतीजे आज आ रहे है। मतगणना शुरू हो चुकी है। कांग्रेस को गुजरात में जहा भारी नुक्सान दिखाई दे रहा है। वही भाजपा बड़ी बढ़त के तरफ अग्रसर है। ये शुरूआती रुझान केवल पोस्टल बैलेट की गिनती की लीड आ रही है। इस लीड को देखे और नफे नुक्सान की बात करे पोस्टल बैलेट पर तो कांग्रेस को जहा हिमांचल में 5 सीट का फायदा हो रहा है वही भाजपा को नुक्सान है।

वही हिमांचल की बात करे तो हिमांचल में 35 सीट पर भाजपा बढ़त पर है, मगर यहाँ फायदा कांग्रेस को दिखाई दे रहा है क्योकि भाजपा 5 सीट के पोस्टल बैलेट द्वारा नुक्सान में जाती दिखाई दे रही है। वही कांग्रेस को 30 सीट पर बढ़त हासिल हुई है। आम आदमी पार्टी ने अभी तक खाता नही खोला है। एक बार फिर हम आपको बताते चले कि ये केवल शुरूआती रुझान पोस्टल बैलेट की गिनती में आ रहे है। जुड़े रहे हमारे साथ हम देंगे पल पल की रिपोर्ट।











