वीडियो देख कर नहीं रोक पायेगे आप अपनी हंसी: शादी में जयमाल स्टेज पर ही जमकर हुई दूल्हा-दुल्हन के बीच “ढिशुम-ढिशुम”, एक दुसरे की जमकर किया कुटाई

ईदुल अमीन
डेस्क: शादियों का मौसम चल रहा है। रोज़ ही किसी न किसी जगह शादी का न्योता रहता है। इस दरमियान खट्टी मीठी यादे भी शादियों के साथ जुडी रहती है। मगर अक्सर ऐसी घटनाए भी शादी में हो जाती है जो यादो के झरोखे में ही नही बल्कि लोगो के कैमरों में भी कैद हो जाती है और लम्बे समय तक हसी का सबब बन जाती है।

Kalesh B/w Husband and Wife in marriage ceremony pic.twitter.com/bjypxtJzjt
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) December 13, 2022
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक जयमाल सेट पर दूल्हा अपनी दुल्हनिया को मिठाई खिलाने की कोशिश कर रहा है। शायद दुल्हन मिठाई खाना नही चाहती है तो दुल्हे राजा ज़बरदस्ती उसके मुह में मिठाई ठुसे पड़े रहते है। जैसे ही दुल्हन को दुल्हे राजा छोड़ते है दुल्हन हिरी न फिरि खीच के एक थप्पड़ दुल्हे को मार देती है। थप्पड़ खाते ही दुल्हे को भी जज्बा आ जाता है और वह दुल्हन को दो थप्पड़ मार देता है।
फिर क्या था दुल्हन कहा पीछे रहने वाली थी वह भी चालु हो जाती है धक्कम धुक्का, थप्पड़, घूंसा, चलना दोनों के बीच शुरू हो जाता है। इस दरमियान दोनों ही पक्ष के लोग दोनों को अलग करने की कोशिश करते है। मगर दोनों अलग होने का नाम ही नही ले रहे थे। दुल्हे ने दुल्हन का बाल पकड़ कर नोचे तो दुल्हन ने भी दुल्हे का बाल पकड़ कर उसको ज़मींन पर गिरा कर कूट दिया। वीडियो देख कर लोग मज़े ले रहे है और जमकर इस वीडियो पर कमेन्ट आ रहे है।











