अकरम बेच रहा था गाँजा, लोहता पुलिस ने दौड़ा कर पकड़ा, 1 किलो से अधिक गांजा हुआ बरामद

टीपू खान
लोहता: कमिश्नरेट की लोहता पुलिस ने चेकिंग/गस्त के दौरान गांजा बेचते एक तस्कर को केराकतपुर गांव से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया है। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से एक किलो सौ ग्राम गांजा बरामद हुआ है। गिरफ्त में आया तस्कर अकरम 31 वर्ष पुत्र इस्लाम उर्फ बच्चे निवासी रहीमपुर थाना लोहता जिला वाराणसी का निवासी है।

पुलिस को देखकर युवक भागने लगा जिसको पुलिस ने दौड़ा कर कुछ दुरी पर पकड़ लिया। पकड़ने के बाद जामा तलाशी में पुलिस ने उसके पास झोले से एक किलो सौ ग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस ने पकड़े गये तस्कर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज करते हुए आज रविवार को अदालत में पेश किया जहा से अदालत ने उसको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।











