मुख्तार अंसारी की ईडी स्पेशल कोर्ट में वीडियो कांफ्रेंसिंग से हुई पेशी, पूछताछ के लिए 5 दिन की रिमांड बढ़ी

अजीत कुमार
प्रयागराज: बाहुबली पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी की ईडी स्पेशल कोर्ट में शुक्रवार को पेशी हुई। ईडी के सब जोनल ऑफिस से मनी लॉन्ड्रिंग मामले में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए यह पेशी कराई गई। ईडी के अधिवक्ता ने 5 दिन की और कस्टडी रिमांड की अर्जी दी थी। इसे ईडी स्पेशल कोर्ट ने मंजूर कर लिया है ली और मुख्तार अंसारी की कस्टडी रिमांड 5 दिन और बढ़ा दी। अब 27 दिसंबर तक ईडी की कस्टडी रिमांड पर मुख्तार अंसारी को रहना होगा।












