कानपुर: पत्नी ने शराब पीने से मना किया तो पति ने दे दिया जान, ट्रेन की पटरी पर मिला शव

मो0 कुमेल
कानपुर: उत्तर प्रदेश के जिले कानपुर के बिठुर थाना क्षेत्र में आज मंगलवार की सुबह ट्रेन की पटरी पर शव मिला। शव मिलने से आस पास हडकंप मच गया। ततकाल शव मिलने की सुचना ग्रामीणों ने पुलिस को दिया। सुचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई।

वही सुबह उठने के बाद दिनेश घर से कही चला गया था। थोड़ी देर बाद दिनेश के ट्रेन से कटने की जानकारी हुई। आनन-फानन में परिजन दिनेश को लेकर रामा अस्पताल पहुंचे, जहां उसने दम तोड़ दिया। दिनेश का कोई बच्चा नहीं था। उसने एक लड़की को गोद ले रखी थी, जिसकी उसने शादी कर दी थी।











