कोहरे की चादर में लिपटा शहर-ए-बनारस, घने कोहरे और ठण्ड बढ़ने के आसार

शाहीन बनारसी
वाराणसी: रोज़ बदल रहे मौसम ने आज शहर-ए-बनारस को पूरी तरह अपनी आगोश में ले लिया। रोज़ बदल रहे मौसम के रंग में कोहरे का दौर शुरू हो चूका है। मंगलवार की सुबह वाराणसी समेत पूर्वांचल में घना कोहरा छाया रहा। पहाड़ी इलाकों से आने वाली बर्फीली हवाओं ने गलन बढ़ा दी है। वाराणसी घने कोहरे की जद में रहा। वही ठंड की वजह से लोगों को दुश्वारी भी झेलनी पड़ी। मंगलवार रात से ही 10 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा के चलने के साथ ही घना कोहरा शुरू हुआ।

मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि पहाड़ों पर बर्फबारी होने के कारण हवा में नमी बढ़ गई है। आने वाले तीन-चार दिनों में घने कोहरे और ठंड बढ़ने के आसार हैं।











