प्रदेश में बर्फीली हवाए ढा रही है कहर, कड़ाके की ठण्ड ने लोगो को किया बेहाल

तौसीफ अहमद
लखनऊ: सर्द बर्फीली हवाओ ने प्रदेश को अपनी आगोश में ले रखा है। बर्फीली हवाओ ने काफी गलन बढ़ा दी है, कडाके की ठण्ड से लोगो का हाल बेहाल है। गलन भरी ठण्ड से लोग काफी परेशान दिखाई डे रहे है। वही पिछले 24 घंटे में तमाम शहरों में अधिकतम और न्यूनतम पारे में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है।

पश्चिमी यूपी, पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान व दिल्ली में अगले 24 घंटे के दौरान कड़ाके की ठंड पड़ेगी। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि इस दौरान कहीं घना तो कहीं बेहद घना कोहरा छाया रहेगा। तीन-चार दिन बाद ही शीतलहर व कोहरे से कुछ राहत मिल सकती है। राजस्थान के चुरू में न्यूनतम तापमान मंगलवार को 0.5 डिग्री रहा। सोमवार को यहां तापमान शून्य डिग्री था।











