मऊ: अज्ञात कारणों से रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग पर पाया काबू
मुकेश यादव
मऊ: आज शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे शहर कोतवाली के भीटी स्थित एक रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गया। आग लगने की जानकारी तब हुई जब लोगो ने रेस्टोरेंट से आग की लपटों को उठते देखा। आग की लपटों को रेस्टोरेंट से निकलता देख लोगो ने इसकी जानकारी संचालक को दिया। हालांकि अभी तक आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है। रेस्टोरेंट में लगी आग ने पुरे बाज़ार में हडकंप मचा दिया है।

घटना के संबंध में सीओ सिटी धनज्जय मिश्रा ने बताया कि आग किन वजहों से लगी है, यह अब तक स्पष्ट नहीं हो सका। प्रथम दृष्टया आगलगी की पीछे शार्ट सर्किट की संभावना है। वहीं नुकसान का आंकलन करने की कोशिश की जा रही है।











