आज़मगढ़: बाइक सवार बदमाशों ने शिक्षक को मारपीट कर किया अधमरा, हालत गंभीर

संजय ठाकुर
आज़मगढ़: मनबढ़ बदमाशो ने बृहस्पतिवार की शाम एक शिक्षक को मार पीट कर घायल कर दिया। मामला आजमगढ़ क्षेत्र के कलान माहुल मार्ग का है जहाँ रामपुर गांव के निकट बाइक सवार बदमाशों ने शिक्षक को मार पीट कर अधमरा कर दिया। शिक्षक को घायलावस्था में स्थानीय लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ केंद्र पवई पहुंचाया जहां से डाक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।

प्रदीप सिंह जब तक सड़क पर गिर कर बेहोश नहीं हो गए। तब तक बदमाश हमला करते रहे। उसके बाद बदमाश फरार हो गए। बीच सड़क पर हुई इस घटना से हड़कंप मच गया। पुलिस इस मामले में छह अज्ञात बाइक सवार बदमाशों के खिलाफ अभियोग दर्ज कर छानबीन में लग गई है।











