दुबई में काम कर रहा युवक तीन दिन पहले ही लौटा था गाँव, ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौत

संजय ठाकुर
मऊ: तीस वर्षीय युवक का शव मऊ के सरायलंखसी थाना क्षेत्र के मऊ-पिपरीडीह रेलवे स्टेशन के बीच देख ग्रामीणों में हडकंप मच गया। युवक का शव देख ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सुचना आरपीएफ तथा पुलिस को दिया। मृत युवक की शिनाख्त उसके पास मिले निर्वाचन कार्ड से हुई। वह गाजीपुर जिले के कासिमाबाद थाना निवासी था।

वहां से जानकारी देने पर आरपीएफ मऊ पोस्ट से सहायक उपनिरीक्षक हरीनाथ प्रसाद अपने स्टॉफ के साथ पहुंचे। इस बीच शहर कोतवाली के उपनिरीक्षक रतन पटेल भी मौके पर पहुंचे और शव की तलाशी ली। चेक करने पर उसके पास से एक आधार कार्ड तथा एक निर्वाचन कार्ड मिला। दोनों पहचान पत्रों के अनुसार उसकी पहचान हुई। युवक तीन भाइयों नित्यानंद, दिव्यानंद में सबसे बड़ा था।











