लखनऊ: देर रात कबाड मंडी में लगी आग, मौके पर पहुंची दमकल की गाडियों ने आग पर पाया काबू
तौसीफ अहमद
लखनऊ: कल सोमवार की देर रात करीब 12:30 बजे लखनऊ के मड़ियांव के केशव नगर स्थित कबाड़ मंडी में आग लग गई। आग की लपटें उठते देख लोगो में हडकंप मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। वहां उपस्थित लोगो ने दमकल कर्मियों को आग लगने की सुचना दिया। मौके पर पहुंची दमकल कर्मियों ने दो गाड़ियों की मदद से आग पर आधे घंटे में काबू पा लिया।

सीएफओ ने बताया कि बीकेटी की दोनों गाड़ियों ने आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया। हालांकि आग लगने से कबाड़ का सारा सामान जलकर राख हो गया। फिलहाल आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है। आसपास के लोगों पूछताछ कर आग लगने का कारण पता लगाया जा रहा है।











