हिमाचल प्रदेश: गहरी खाई में गिरी कार, दो लोगो की हुई मौत, एक घायल

आफ़ताब फारुकी
डेस्क: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला में एक दर्दनाक हादसा हुआ। जहाँ संगड़ाह उपमंडल के तहत अरट गांव के पास एक कार (एचपी03डी-3060) गहरी खाई में गिर गई। यह दर्दनाक हादसा देर रात का है। इस हादसे में दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि एक अन्य घायल हो गया। बताया जा रहा है कि कार बीडीसी संगड़ाह के अध्यक्ष की थी।

संगड़ाह के डीएसपी मुकेश कुमार ने कहा कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल व अस्पताल के लिए रवाना कर दी गई थी। अधिकारिक रिपोर्ट मिलना शेष है। वहीं स्वास्थ्य अधिकारी संगड़ाह ने बताया कि मृतकों के शव का पोस्टमार्टम आज करवाया जा रहा है। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।











