भारत जोड़ो यात्रा: श्रीनगर में हो रही बर्फ़बारी के बीच राहुल ने फहराया तिरंगा, उत्साह से लबरेज़ दिखे लोग, राहुल और प्रियंका ने एक दुसरे पर फेंके बर्फ के गोले, देखें कुछ खुबसूरत तस्वीरें

आफ़ताब फारुकी
डेस्क: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही “भारत जोड़ो यात्रा” का आज समापन है। 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की यात्रा करने के बाद रविवार को समाप्त हुई कांग्रेस की मेगा “भारत जोड़ो यात्रा” का समापन समारोह आज श्रीनगर में होगा। कन्याकुमारी से शुरू हुई यात्रा ने काफी लम्बा सफ़र तय किया है। राहुल के साथ इस यात्रा में सफ़र तय कर रहे कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओ ने कदम से कदम मिलाये और हाथ थामे इस यात्रा के सफ़र को तय किया है। वो एक बहुत खुबसूरत सा कलाम है “मैं अकेले ही चला था जानिब-ए-मंजिल लोग मिलते गये और कारवां बनता गया।”



'वंदे मातरम' के उद्घोष से गूंज उठा श्रीनगर।
वंदे मातरम 🇮🇳#BharatJodoYatraFinale pic.twitter.com/5IWwclZ5C3
— Congress (@INCIndia) January 30, 2023
वही कांग्रेस ने ट्वीट कर लिखा कि “दरअसल, जब आप किसी नेक काम के लिए, नेक इरादे लेकर निकलते हो और जब समापन की घड़ी आती है और लगता है कि कदम मजबूती से रख दिया गया है, तो आपके भीतर से एक उत्साह जन्म लेता है, वही आज श्रीनगर कैम्प साइट पर राहुल गांधी जी और यात्रियों के साथ हुआ।“ सभी यात्री ख़ुशी से फुले नहीं समा रहे है। साथ ही राहुल और प्रियंका के चेहरे भी ख़ुशी से खिले नज़र आये।











