सड़क सुरक्षा जागरूकता के लिए बनेगी मानव श्रृंखला, सड़क सुरक्षा शपथ ग्रहण का भी होगा आयोजन: डीएम

फारुख हुसैन
लखीमपुर(खीरी): शासन से प्राप्त निर्देशों के क्रम में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जन्म जयंती पर सड़क सुरक्षा माह के तहत सड़क सुरक्षा मानव श्रृंखला, सड़क सुरक्षा शपथ ग्रहण समारोह 23 जनवरी को आयोजित होगा। उक्त जानकारी डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने दी।

डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने खीरी में मानव श्रृंखला निर्माण के सफल आयोजन हेतु एआरटीओ सहित संबंधित विभागों के अफसरों को जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि श्रृंखला के निर्माण के लिए विद्यालयों, समस्त विभागों तथा आमजनमानस से अधिकाधिक संख्या में प्रतिभागिता सुनिश्चित करायी जाये। इसके लिए एआरटीओ के नेतृत्व में संबंधित विभागों ने अपनी तैयारी भी शुरू कर दी है।











