मैनपुरी: दो पक्षों में हुवे ज़मीनी विवाद के बाद भाजपा के जिला मंत्री ओमजी दुबे के भाइयो पर दुसरे पक्ष ने लगाया फायरिंग का आरोप, कई ज़ख़्मी

आफताब फारुकी
मैनपुरी: किशनी थाना इलाके के शमशेरगंज में जमीन विवाद को लेकर बड़ा बवाल हो गया। बीजेपी के जिला मंत्री ओमजी दुबे के भाइयों ने दूसरे पक्ष पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस दौरान पांच लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मैनपुरी के एएसपी ने बताया, “थाना किशनी के शमशेरगंज में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में गोलीबारी हो गई। एक पक्ष की ईंटें दूसरे पक्ष की ओर रखी गई थी, जिसकी वजह से यह विवाद हुआ। ईंटें हटाई जा रही थी लेकिन दूसरे पक्ष ने तमंचे से फायरिंग कर दी।” एएसपी ने बताया कि घटना में 3-4 लोगों समेत एक बच्चे को भी छर्रे लगे हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। फायरिंग करने वाले के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है, कार्रवाई की जाएगी।











