आपसी कहासुनी के बाद दंपती ने खाया सल्फास, जांच में जुटी पुलिस

जीशान अली
बांदा: किसी बात को लेकर हुए विवाद में दंपती ने ज़हरीला पदार्थ खा लिया जिससे दंपती की मौत हो गई। मामला बांदा जिले के शहर कोतवाली शहर के मवाई बुज़ुर्ग गाँव का है जहा घर में हुए विवाद के चलते दंपती ने ज़हर खा लिया। एक साथ दो मौत होने से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। देर रात घटना की जानकारी होने पर एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्रा, सीओ सिटी अंबुजा त्रिवेदी फोर्स के साथ घटनास्थल पहुंची। घरवालों और ग्रामीणों से पूछताछ के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए।

वही इस घटना से गाँव में कोहराम मच गया। देर रात करीब 11:30 बजे जानकारी पर एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्र और सीओ अंबुजा त्रिवेदी मौके पर पहुंची। बताया कि दंपती की आत्महत्या की पुष्ट वजह अभी सामने नहीं आई है। जांच पड़ताल की जा रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। मृतक अपने पीछे तीन बच्चे छह साल की बेटी, तीन साल और छह माह का बेटा छोड़ गए हैं।











