आगरा: खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में लगी आग, तीन लोग झुलसे, किशोरी ने बचने के लिए पहली मंजिल से लगे छलांग

ए0 जावेद(इनपुट-साहिल खान)
आगरा: उत्तर प्रदेश के जिले आगरा में एक हादसा हो गया। जहाँ शमसाबाद इलाके के गांव गढ़ी सदा सुख में खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर में आग लग गई। गैस सिलेंडर में लगे आग के कारण हुए इस हादसे में परिवार के तीन लोग झुलस गए। वही एक किशोरी ने बचने के लिए पहली मंजिल से छलांग लगा दी। वह भी गंभीर रूप से घायल है।

बड़ी मुश्किल से ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। सिलेंडर को छत से खेत में फेंक दिया। झुलसे लोगों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। आग लगने के बाद अफरा तफरी का माहौल हो गया। घर पर रखा घरेलू सामान जलकर राख हो गया। पड़ोस में रहने वाले लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और घायलों को सही समय पर उपचार के लिए छत से निकालकर हॉस्पिटल भेजा। ग्रामीणों ने बताया कि खाना बनाते समय रेगुलेटर में लीक होने की वजह से आग लग गई थी।











