आजमगढ़: ट्रक और बाइक में हुई ज़ोरदार टक्कर, बाइक सवार युवक की मौके पर हुई मौत

प्रमोद कुमार
आजमगढ़: कल मंगलवार की देर रात करीब साढ़े नौ बजे बाइक और ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई. इस हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। घटना आजमगढ़ में जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के नवोदय विद्यालय के पास का है. घटना की सुचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।












