चीन में डोली धरती, कांप उठी ड्रैगन की भी रूह, जान माल के नुकसान की नही सूचना

तारिक़ खान
बीजिंग: चीन के उत्तर-पश्चिमी प्रांत शिंजियांग में भूकंप के झटके महसूस किए गए है। चीन भूकंप नेटवर्क केंद्र के मुताबिक, अक्सू क्षेत्र के वेंसु काउंटी में सुबह 7:58 बजे भूकंप आया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.1 मापी गई. सीईएनसी ने कहा कि भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई में 41.87 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 79.85 डिग्री पूर्वी देशांतर पर देखा गया।

इससे पहले 23 फरवरी को चीन ने ताजिकिस्तान के साथ लगी अपनी सीमा के पास 7.3 तीव्रता के भूकंप की सूचना दी थी। चीन के सरकारी टेलीविजन सीसीटीवी ने बताया था कि शिंजियांग रीजन और ताजिकिस्तान की सीमा के पास सुबह करीब 8:37 बजे लगभग 7.3 तीव्रता का भूकंप आया।











