वाराणसी: आदमपुर पुलिस के हनुमान फाटक चौकी इंचार्ज राज कुमार पाण्डेय के हत्थे चढ़ा चोरी का अभियुक्त, चोरी की रकम के साथ बरामद हुआ नाजायज़ गांजा

ए0 जावेद
वाराणसी: चोरी के एक मामले में आज आदमपुर पुलिस ने 990 ग्राम अवैध गांजे और चोरी से सम्बन्धित 18,200 रुपया नगद बरामद करते हुवे मालीबाग सरैया निवासी इकबाल के पुत्र तुफैल को गिरफ्तार कर विगत दिनों हुई एक चोरी के मामले का खुलासा किया है। उक्त कल देर रात हुई है।

पहचान सुनिश्चित होने के बाद पुलिस टीम के द्वारा उक्त अभियुक्त की गिरफ़्तारी के सम्बन्ध में कोशिश जारी कर दिया गया। कल देर रात जब गोलगड्डा तिराहे पर पुलिस टीम मामूर चेकिंग और पैदल गश्त तभी मुखबिर की सुचना पर उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से चोरी के नगदी सहित अवैध गांजा बरामद हुआ है। पुलिस मामले में अग्रिम विधिक कार्यवाही कर आज अदालत में पेश किया गया। जहा से अदालत ने अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।











