साली ने जीजा की लात-घुसो से कर दी ज़बरदस्त धुनाई, जीजा ने साली के खिलाफ दिया तहरीर, जाने क्या था मामला

फारुख हुसैन
लखीमपुर(खीरी): कहते है जीजा साली का रिश्ता बड़ा ही मजाकिया होता है। शादी वाले दिन से शुरू इस मज़ाक के रिश्ते में बड़ी मिठास और तकरार होती है। जीजा साली को तो कभी साली जीजा को किसी न किसी बात को लेकर मज़ाक करते है, मगर कभी कभी यह मज़ाक भारी भी पड़ जाता है। हंसी और मज़ाक से भरे इस नटखट रिश्ते का एक ऐसा ही मामला लखीमपुर खीरी के भीरा थाना क्षेत्र से सामने आया है जहाँ बर्थडे पार्टी के दौरान एक जीजा ने ऐसी डिमांड कर दी है, जो उसे भारी पड़ गई। उसकी साली ने ही उसकी पिटाई कर दी। घटना के बाद युवक ने अपनी साली के खिलाफ तहरीर दी। हालांकि बाद में दोनों को थाने बुलाकर समझौता करा दिया गया।












