इटावा: बेकाबू ऑटो सड़क किनारे घर में घुसा, तीन घायल

समीर मिश्रा
इटावा: इटावा जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहाँ लखना से घर लौट रहे एक चालक का ऑटो बेकाबू होकर सड़क किनारे एक घर में जा घुसा। घर में घुसने से दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में घर के पास बैठे पिता-पुत्र व चालक घायल हो गये। मौके पर पहुंची लवेदी थाना पुलिस तीनों को महेवा सीएचसी ले गई। यहां हालत बिगड़ने पर चालक को जिला अस्पताल भेजा गया है।

इस दर्दनाक हादसे में गांव के धनीराम व उसका पुत्र सुमित घायल हो गए। वहीं ऑटो चालक रामजी तिवारी भी गंभीर रूप से घायल हो गए। ऑटो क्षतिग्रस्त हो गया। घर की दीवार भी क्षतिग्रस्त हुई है। सूचना पर लवेदी थाना पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई। तीनों को महेवा सीएचसी पहुंचाया गया। यहां पर चालक की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।











