गोरखपुर: एक ही परिवार के चार लोगो की जलने से हुई मौत, मचा कोहराम

तौसीफ अहमद
डेस्क: यूपी के गोरखपुर जिले के गोला थाना इलाके के देवकली गांव में कल शनिवार की देर रात हृदयविदारक घटना से गाव में कोहराम मच गया। बताते चले कि कल देर रात पति-पत्नी और दो बच्चों की जलने से मौत हो गई। घटना से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। गाँव वाले इस घटना की वजह पारिवारिक कलह बता रहे है। वही घटना की जानकारी जैसे ही पुलिस को मिली। मौके पर पुलिस पहुंच गई।

वही महिला के शरीर पर कई जगह कटने का निशान भी मौजूद हैं। मौके पर देखने से लग रहा है कि आग लगने के पूर्व संघर्ष भी हुआ है। कमरे से मिट्टी के तेल की बदबू आ रही है। सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई औइर मामले की जांच में जुट गई।











