डीएम-एसपी ने किया जिला कारागार का औचक निरीक्षण, दिए निर्देश

फारुख हुसैन
लखीमपुर(खीरी): मंगलवार को सुबह 11 बजे डीएम महेंद्र बहादुर सिंह, एसपी गणेश कुमार साहा ने संयुक्त रुप से जिला कारागार का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की पड़ताल की। डीएम-एसपी ने सभी बैरकों में प्रवेश करके गहनता के साथ जांच-पड़ताल किया। निरीक्षण के दौरान कोई भी आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिला। डीएम ने मुकम्मल साफ-सफाई के साथ ही सभी बैरकों में सतत निगरानी का भी निर्देश दिया।

डीएम एसपी ने जेल के बैरक, पाकशाला, अस्पताल, आदि का निरीक्षण किया। बंदियों से वार्ता कर स्थिति का जायजा लिया। उनकी समस्याओं की जानकारी लेकर उनके निस्तारण के लिए जेल अधिकारियों को निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान जेलर पंकज सिंह, डिप्टी जेलर सुनील कुमार, अजय कुमार सिंह, राजेंद्र कुमारी, डॉ. दीपांकर रावत व चिकित्सक डॉ. सुनील मौजूद रहे।











