दर्दनाक हादसा: रोडवेज बस ने सड़क पार कर रहे कर्मचारियों को कुचला, चार लोगो की हुई मौत, तीन घायल

मो0 कुमेल
डेस्क: रोडवेज बस ने सड़क पार कर रहे कर्मचारियों को कुचल दिया। मामला ग्रेटर नोएडा का है जहाँ आज एक हृदयविदारक घटना हुई। बताते चले कि एक रोडवेज बस ने सड़क पार कर रहे एक कंपनी के कर्मचारियों को कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में कंपनी के चार कर्मचारियों की मौत हो गई। जबकि तीन घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, जीटी रोड स्थित हीरो मोटर्स कंपनी की बुधवार रात में साढ़े ग्यारह बजे शिफ्ट छूट रही थी। उसी समय दादरी की तरफ से नोएडा की ओर जा रही नोएडा डिपो की रोडवेज बस ने सड़क पार कर रहे कर्मचारियों को टक्कर मार दी। हादसे का शिकार कर्मचारी संकेश्वर कुमार दास, मोहरी कुमार, सतीश, गोपाल, अनुज, धर्मवीर और संदीप हुए। इनमें चार लोगों की मौत हो गई। तीन लोग घायल हैं।











