न्यू सेंट्रल पब्लिक अकादमी में आयोजित हुआ कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं का विदाई समारोह

उमेश गुप्ता
बिल्थरारोड (बलिया)। स्थानीय नगर के न्यू सेंट्रल पब्लिक अकैडमी में शनिवार को कक्षा 12 के छात्र छात्राओं का विदाई समारोह आयोजित किया गया जिसमें संस्कृति कार्यक्रम का आयोजन हुआ विदाई के दौरान कई छात्र-छात्राएं भावुक हो गए। जिसमे अवार्ड सेरेमनी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक सतीश दुबे ने दीप जलाकर किया।

उन्होंने कहा कि अपने सभी साथियों का,अपनों का साथ अपने दिल में हमेशा हमेशा के लिए सुहानी यादों के रूप में संजोने के लिए सभी ने अपनी सभी साथियों के साथ साथ,अपनी प्रिंसिपल मैम, सभी प्रिय गुरुजनों के ऑटोग्राफ लिए। ताकि उन फोटोग्राफ और ऑटोग्राफ को स्कूल की सुनहरी यादों के रूप में संजोए रख सकें। विद्यालय के प्रबंधक सतीश दुबे ने सभी विद्यार्थियों को स्कूल में इतने शानदार कार्यक्रम की संकल्पना और आयोजन के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया।











