बिजनौर: हौसला बुलंद चोरो ने घर में घुस कर नगदी और आभूषण चुराए, मोबाइल भी ले गये साथ

तौसीफ अहमद
डेस्क: हौसला बुलंद चोरो ने घर में घुस कर हाथ साफ़ कर दिया। मामला बिजनौर जनपद के गजरौला शिव का है जहाँ बीती रात चोरों ने एक मकान को निशाना बनाया। रात में जब लोग घरो में सो रहे थे तभी चोर घर में घुसे और चोरी कर फरार हो गये। बताते चले कि जंदरपुर में देवेंद्र सिंह राजपूत के मकान में चोरो ने चोरी किया है।

हौसला बुलंद चोर देवेंद्र की पत्नी रेखा का सरकारी मोबाइल भी चोरी चला गया। रेखा जंदपुर में आंगनबाड़ी कार्यकत्री है। रेखा की आंख खुली तो उसने कमरा खुला देख आश्चर्यचकित रह गई। जैसे ही उसने शोर मचाया तो एक चोर कमरे से निकलकर भागते नजर आया, रेखा उसे पकड़ने के लिए उसके पीछे भागी तो रास्ते में पैर में पत्थर लगने से वह उलझ कर गिर गई।











