महज़ ज़मीन को लेकर हुए विवाद में चाचा के सिर पर हुआ खून सवार, धारदार हथियार से भतीजे को ही उतार दिया मौत के घाट, परिवार के अन्य सदस्य भी घायल

फारुख हुसैन
लखीमपुर(खीरी): महज़ ज़मीन को लेकर हुए विवाद में कोई इतना कैसे ज़ालिम हो सकता है कि अपने ही भतीजे को मौत के घाट उतार दे। सिर पर ऐसा शैतान ऐसा सवार हुआ कि विवाद में अपने सगे भतीजे को ही चाचा ने धारदार हथियार से मौत के घाट उतार दिया। मामला उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले का है जहाँ उस वक्त सनसनी फैल गई जब जमीनी विवाद के चलते एक युवक ने अपने सगे भतीजे को धारदार हथियार से मौत के घाट उतार दिया। वही परिवार के अन्य सदस्यों को भी घायल कर दिया।

इतना ही नहीं अपने भाई अब्दुल रहीम पर भी उसने धारदार हथियार से हमला कर दिया जिससे वह भी गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि उसने अपने डेढ़ से दो माह भतीजे को भी मारना चाहा लेकिन मौके पर मौजूद भीड़ ने उसको बचा लिया। इस घटना के बाद मोहल्ले में सनसनी फैल गई,जिसके बाद सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने आनन-फानन में घायलों को पलिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा जहां पर चिकित्सकों ने इरफान को मृत घोषित कर दिया।












