कानपुर: अतिक्रमण हटाने के दरमियान जलने से मरी माँ-बेटी का हुआ भारी सुरक्षा व्यवस्था के दरमियान अंतिम संस्कार

आदिल अहमद
कानपुर: कानपुर देहात के मैथा तहसील क्षेत्र के रूरा थाना क्षेत्र मंडौली पंचायत के चालहा गाँव में कथित अतिक्रमण हटाने के लिए चले बुलडोज़र के दरमियान जिंदा जलने से मरी माँ बेटी के शव का आज बिठुर स्थित शवदाह गृह में भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अंतिम संस्कार कर दिया गया है। इस क्रम में बिठूर में सुबह से ही सीमाओं पर बैरिकेडिंग कर दी गई थी।

अंतिम संस्कार करने के लिए परिजन मां-बेटी के शव लेकर बिठूर घाट पहुंचे। घाट पर पीएसी तैनात थी। घायल पति कृष्ण गोपाल दीक्षित भी घाट पर मौजूद थे। अंतिम संस्कार के लिए पुलिसकर्मी खुद हाथ में फूल माला लेकर आए। गमगीन माहौल के बीच अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी हुई।











