न तुझे आये शर्म, न मुझे आये शर्म, चल बाइक पर बैठ और चलती बाइक पर रोमांस करे हम के तर्ज पर हरदोई की सडको पर फर्राटा भर रही बाइक पर युगल द्वारा रोमांस का वीडियो हुआ वायरल

आफताब फारुकी
हरदोई: सोशल मीडिया पर आए दिन कपल के रोमांस करने के अलग-अलग टाइप के वीडियो वायरल होते रहते हैं। बीते दिनों लखनऊ में कपल के रोमांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। अब बाइक पर कपल के रोमांस करने का एक वीडियो हरदोई में वायरल हुआ है, जिसमें बाइक पर सवार एक युवक अपनी महिला मित्र को आगे पेट्रोल की टंकी पर बैठाकर तेज रफ्तार में गाड़ी चलाते हुए रोमांस करते हुए नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद अब बाइक के नंबर के आधार पर बाइक चला रहे कपल के बारे में पुलिस जानकारी जुटाने में लगी हुई है।

फिर कपल का बाइक पर रोमांस करते हुए वीडियो हुआ वायरल #UP pic.twitter.com/PFdDSwcGjQ
— Ravi Prashant (@IamRaviprashant) February 21, 2023
बाइक पर कपल के रोमांस का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस बाइक के नंबर के आधार पर दोनों की तलाश में जुट गई है। हरदोई पश्चिमी के अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि बाइक पर रोमांस करने के वीडियो के बारे में जानकारी मिली है। मामले की जांच की जा रही है। बाइक के नंबर को ट्रेस करके युवक और युवती का पता लगाया जा रहा है। शिनाख्त होने के बाद उनको हिरासत में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।











