अजीब-ओ-गरीब गुंडागर्दी: नशे में धुत युवक पुलिस पीआरवी के आगे हाथों में चाकू लेकर हुआ खड़ा, फिर हुआ कुछ ऐसा जो आप सोच नही सकते

ईदुल अमीन
रायपुर: शराब के नशे में धुत्त युवक द्वारा पुलिस को चाकू की नोक पर धमकाने का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में युवक पुलिस की डायल-112 के सामने चाकू लेकर खड़ा हो गया। पुलिस ने उस नशे में गुंडा बने युवक को समझाने की कोशिश की, तो वह चाकू लेकर पुलिस के करीब पहुंच गया।

पुलिस के मुताबिक लोगों को चाकू की नोक पर धमकाने के आरोप में सोहन साहू को गिरफ्तार किया गया है। स्थानीय लोगों ने पुलिस को कॉल कर सूचना दी थी कि सोहन शराब के नशे में लोगों को चाकू की नोंक पर धमका रहा है। इस पर मौके पर डायल-112 में तैनात पुलिसकर्मी गेंदलाल निषाद तथा कीर्तन निषाद को युवक को पकड़ने मौके पर भेजा गया। इसी बीच सोहन डायल-112 वाहन के सामने चाकू लेकर खड़ा हो गया। घटना बुधवार दोपहर की है।











