ट्रैक्टर ट्राली में भिड़ी बुलेट, तीन युवक चोटिल, दो रेफर

उमेश गुप्ता
बिल्थरारोड(बलिया)। उभांव थाना क्षेत्र अंतर्गत बिल्थरारोड- नगरा राजमार्ग पर मंगलवार की शाम करीब 6 बजे एक ट्रैक्टर तथा बुलेट मोटरसाइकिल की टक्कर में बुलेट सवार तीन युवक बुरी तरह चोटिल हो गए। उनका प्राथमिक उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर में कराया गया।

इस घटना में सोनू (30), दीपक गोंड (27) तथा साहिल (15) चोटिल हो गए। चिकित्सक सिंह ने चोटिल सोनू तथा दीपक गोंड को जिला अस्पताल बलिया के लिए रेफर कर दिया। घटना की सूचना पाकर सभी चोटिलो के परिजन अस्पताल चुके थे। सूचना पाकर पुलिस भी अस्पताल पहुंचकर घटना की जांच में जुट गई। चिकित्सक की माने तो बुलेट सवार सोनू शराब का सेवन किए हुए था।











