जुनैद और नासिर के कत्ल में आरोपी मोनू मनेसर के समर्थन में वीएचपी और बजरंग दल ने निकली हरियाणा के गुरुग्राम में रैली

एच0 भाटिया/ ईदुल अमीन
नई दिल्ली: राजस्थान के रहने वाले दो युवक जुनैद और नासिर जिनका कथित रूप से गोरक्षको द्वारा अपहरण कर हरियाणा में कार सहित जिंदा जला कर मार दिया गया था और उस मामले में मृतकों के परिजनों द्वारा बजरंग दल कार्यकर्ताओं के खिलाफ नामज़द रिपोर्ट दर्ज करवाया गया था में अब एक नया मोड़ आता हुआ दिखाई दे रहा है। इस मामले में मुख्य आरोपी और बजरंग दल कार्यकर्ता मोनू मानेसर के समर्थन में कल रविवार को हिंदूवादी संगठनो ने रैली निकाली।

इस घटना के पहले भी मोनू मनेसर पर कई आरोप लग चुके हैं। मगर कोई कार्यवाही नही हुई है। अगर मोनू मनेसर की सोशल मीडिया प्रोफाइल चेक किया जाए तो उस पर उसकी कई अत्याधुनिक असलहो के साथ तस्वीरे है। मोनू मानेसर 2016 से बजरंग दल का सक्रिय सदस्य है और उसने कई मौकों पर हाई-प्रोफाइल राजनेताओं और पुलिस अधिकारियों के साथ अपनी तस्वीरें साझा की हैं।
अब इस केस में आरोपी मोनू मानेसर के समर्थन में दक्षिणपंथी संगठनों, विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के सदस्यों ने हरियाणा के गुरुग्राम में रैली निकाली और मानेसर के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। मोनू मानेसर के समर्थन में ये भीड़ नारे लगा रही थी कि “जो हम से टकराएगा चूर चूर हो जाएगा”, “मोनू भाई आगे बढ़ो हम तुम्हारे साथ हैं”।











