यमुना एक्सप्रेस वे पर शव को घसीटती रही कार, घटना देख काँप गये लोग

रवि पाल
मथुरा: कार के नीचे फंसी शव को दुरी तक कार घसीटती हुई ले जा रही थी। इस भयावह मंजर को देख लोग काँप उठे। जानकारी के अनुसार मथुरा के मांट में यमुना एक्सप्रेस वे पर माइल स्टोन -12 के समीप गार्ड ने कार के नीचे फंसे शव को घिसटता हुआ देखा। टोल प्लाजा के पास जब कार पहुंची, तो जानकारी हो सकी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। टोल चौकी प्रभारी रजत दुबे ने बताया कि अभी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है और हादसा किस जगह हुआ यह भी पता नहीं चल सका है।











