अमृत सरोवर की शोभा बढ़ाएंगी मछलियां, डीएम-सीडीओ ने सरोवर में छोड़ी मछलियां

फारुख हुसैन
लखीमपुर(खीरी): गुरुवार की देर शाम डीएम महेंद्र बहादुर सिंह सीडीओ अनिल कुमार सिंह के साथ तहसील व विकास क्षेत्र लखीमपुर के अमृत सरोवर राजापुर पहुंचे, जहां उन्होंने सरोवर में कॉमन क्रॉप प्रजाति की सैकड़ों की संख्या (एक हजार) में मछलियां छोड़ी।

सीडीओ अनिल कुमार सिंह ने कहा कि यह एक अच्छी पहल है। इससे अमृत सरोवर का आकर्षण और शोभा बढ़ेगी। वही मत्स्य उत्पादन को भी बल मिलेगा। इस मौके पर सहायक निदेशक (मत्स्य) संजय यादव, डीसी मनरेगा विपिन कुमार चौधरी, बीडीओ सदर पीयूष सिंह, मत्स्य निरीक्षक विनीत कुमार मौजूद रहे।












