बीएचएल गोला के गत सत्र का 37 करोड़ गन्ना भुगतान अवशेष, प्रशासन के दबाव से जल्द भुगतान होने की जगी उम्मीद

फारुख हुसैन
लखीमपुर(खीरी): बजाज चीनी मिल गोला गोकर्णनाथ द्वारा किसानों को विगत सत्र का गन्ना बकाया का लगातार भुगतान किया जा रहा है। शनिवार को चीनी मिल द्वारा अवगत कराया कि किसानों के खाते में धनराशि लगातार भेजने के क्रम में अब केवल 37 करोड़ विगत सत्र का भुगतान अवशेष है, जिसका जल्द ही भुगतान कर दिया जाएगा। उक्त आशय की जानकारी तहसीलदार गोला विनोद कुमार गुप्ता ने दी।

तहसीलदार विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि मिल के विरुद्ध जो वसूली प्रमाण पत्र जारी हुई है, उसके प्रति भी प्रशासन कटिबद्ध है तथा नीलामी की अगली तिथि 31 मार्च नियत की है।











