हरदोई: तेज़ रफ़्तार निजी बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर, 10 मीटर तक घिसटती रही बाइक, दो लोगो की हुई मौत

मो0 कुमेल
डेस्क: उत्तर प्रदेश के जिले हरदोई में दर्दनाक हादसा हुआ. जानकारी के अनुसार बेनीगंज के कोथावां से बेनीगंज रोड पर सजन नगर मोड़ के पास सामने से तेज रफ्तार से आ रही निजी बस ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक व युवक बस में फंस कर 10 मीटर तक घसीटा गया। इससे बाइक चालक व पीछे बैठे साथी की दर्दनाक मौत हो गई।

जोरदार टक्कर लगने से बाइक सवार दोनों लोग गिर गए। जिसके बाद बाइक चला रहा है युवक व बाइक बस में फसकर करीब 10 मीटर तक घिसटती रही। जिसके बाद बस सड़क के किनारे खड्डे में गिर गई। इस दौरान बाइक चला रहे युवक की मौके पर मौत हो गई। जबकि दूसरा साथी घायल हो गया। इलाज के दौरान दूसरे की भी मौत हो गयी। मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। घटना की सूचना पाकर बेनीगंज कछौना पुलिस मौके पर पहुंची।











