अवैध खनन, परिवहन पर प्रशासन ने की प्रभावी कार्यवाही, हड़कंप

फारुख हुसैन
लखीमपुर(खीरी): जनपद खीरी में डीएम महेंद्र बहादुर सिंह के कुशल मार्गदर्शन, निर्देशन में अवैध खनन/परिवहन पर अंकुश लगाये जाने, प्रभावी रोकथाम लगाये जाने के लिए सतत निगरानी रखी जा रही है। जनपद खीरी में अवैध खनन, परिवहन पर अंकुश लगाये जाने, प्रभावी रोकथाम लगाये जाने, सतत निगरानी रखते हुए माह फरवरी, 2023 में अवैध खनन/परिवहन में सम्मिलित कुल 34 वाहनों पर कार्यवाही करते हुए मु० 6,27,187 रू० राजस्व की वसूली की गई तथा 04 वाहनों को सबन्धित थानों में सीज करते हुए उनकी अभिरक्षा में रखा गया है।












