बाहुबली अतीक की बहन जैनब ने पत्रकार वार्ता कर लगाया मंत्री नंदी पर 5 करोड़ रुपया लेने का बड़ा आरोप, कहा पुलिस आयुक्त और एडीजी एसटीऍफ़ अतीक और उसके भाई को जेल से बाहर निकाल कर मार देंगे

तारिक खान
प्रयागराज: उमेश पाल हत्याकांड की सरगर्मी के बीच सोमवार दोपहर अशरफ की पत्नी जैनब और बहन आयशा ने प्रेस वार्ता में कहा कि अतीक और अशरफ को जेल से पेशी के नाम पर रास्ते में मुठभेड़ दिखाकर मारने की साजिश रची जा रही है। इस दरमियान अतीक की घर की महिलाओं ने उत्तर प्रदेश के मंत्री नन्द किशोर नंदी पर 5 करोड़ रुपया लेने का अभी बड़ा आरोप लगाया है।

अतीक अहमद मामले में पूर्व विधायक अशरफ की पत्नी ज़ैनब ने यूपी पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि ‘हम लोगों को यातनाएं दीं और वे लोग हमारे जेठ और पति की जेल के बाहर हत्या करना चाहते हैं। हम लोग सरकार से अपने पति और जेठ की सुरक्षा की मांग कर रहे हैं। प्रयागराज पुलिस आयुक्त रमित शर्मा और एडीजी एसटीएफ अमिताभ यश पर आरोप लगाया कि इन अधिकारियों ने घर से उठाकर चार दिन तक टार्चर किया और कहा कि अशरफ तथा अतीक अब जिंदा नहीं रह पाएंगे।
जैनब और आयशा ने नंदी पर आरोप लगाया कि कैबिनेट मंत्री अपनी पत्नी को तीसरी बार महापौर चुनाव जिताने के लिए अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन को हत्याकांड में फंसाया, ताकि वह चुनाव से दूर रहें। मुख्यमंत्री योगी से फरियाद है कि वह अशरफ और अतीक की जान बचाएं, वरना पुलिस उन्हें मार देगी।











