बिहार: स्कूल जा रही शिक्षिका के साथ रामु ने किया बलात्कार का प्रयास, शोर सुनकर पहुचे ग्रामीणों में आरोपी की किया जूते चप्पल से जमकर दैहिक समीक्षा

अनिल कुमार
नरकटियागंज (पश्चिम चंपारण)। नरकटिया गंज के शिकारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में कल बुधवार सुबह स्कूल जा रही एक 50 साल की शिक्षिका के साथ एक युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। शिक्षिका के चिल्लाने की आवाज सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने आरोपी युवक की जानकर दैहिक समीक्षा कर डाली। यहां तक कि गुस्से में ग्रामीणों ने आरोपी को बिजली के खंभे में बांधकर जमकर पीटा।

बताया जा रहा है कि शिक्षिका अपने घर से पैदल स्कूल जा रही थीं। इस दौरान आरोपी युवक आ रहा था। सुनसान जगह पर शिक्षिका को देखकर उसने गलत नियत से पकड़ लिया और जबरदस्ती करने लगा। शिक्षिका ने विरोध किया लेकिन, आरोपी नहीं माना तो शिक्षिका जोर-जोर से चिल्लाने लगी। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर गांव के लोग आए और आरोपी को पकड़ लिया।












