हाथरस: अज्ञात वाहन ने किसान को मारी टक्कर, हुई मौत

रेहान अहमद
डेस्क: कल बृहस्पतिवार की शाम करीब 7 बजे अज्ञात वाहन से टक्कर लगने से किसान की मौत हो गई। किसान की मौत से गाँव में मातम पसर गया। मामला हाथरस के सिकंदराराऊ क्षेत्र का है जहाँ एटा जीटी रोड पर गांव इकबालपुर जाने वाले लिंक मार्ग पर 51 वर्षीय किसान को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में किसान के सिर में गंभीर चोट आई जिससे किसान की मौत हो गई।












