मो0 कुमेल
कानपुर: आज मंगलवार को कानपुर चिड़ियाघर में रखे गए सारस को देखने के लिए आरिफ़ और अखिलेश यादव पहुँचे। अमेठी के आरिफ़ के पास एक साल से रह रहे सारस को वन विभाग ने पहले आरिफ़ से लेकर रायबरेली के समसपुर पक्षी विहार में रखा था। लेकिन बाद में आला अधिकारियों के आदेश के बाद उसे वहां से 117 किलोमीटर दूर कानपुर चिड़ियाघर भेज दिया गया है।
अखिलेश यादव ने सारस को बचाने के लिए फिर से आरिफ़ की तारीफ़ की और फिर दोहराया कि दोनों की ‘दोस्ती’ शोध का विषय है। आपको बता दें कि अखिलेश यादव ने सारस को आरिफ़ से ले जाने के बाद एक प्रेस कांफ्रेंस कर यह कहा था कि वन विभाग ने ऐसा इसलिए किया, क्योंकि अखिलेश यादव आरिफ़ और सारस से मिल कर आए। आरिफ़ को जारी हुए वन विभाग के पूछताछ वाले समन के बारे के अखिलेश यादव ने कहा, “जब सारस आपके पास आ गया, सीसीटीवी में आप देख रहे हो, हमें भी दिखा दिया तो अब आरिफ़ पर जुर्माना और क़ानून की धाराएं क्यों?” मौक़े पर मौजूद मीडिया ने आरिफ़ से भी बात करने की कोशिश की, लेकिन आरिफ़ बिना कुछ कहे चले गए।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…