अलीगढ: मंदिर में था ताला बंद तो भड़क गया दर्शन करने आया दूसरा पक्ष, विवाद के बीच दिया किसी ने पुलिस को पथराव होने की गलत जानकारी, मौके पर पहुची पुलिस तो निकल कर आया ये सच

रवि पाल
अलीगढ़: अतिसंवेदनशील बाबरी मंडी इलाके में कल बृहस्पतिवार देर शाम मंदिर पर ताला लगा कर पुजारी जी को कही काम से जाना विवाद का कारण बन गया। मंदिर में ताला कोई बंद है को लेकर दर्शन करने आये दुसरे पक्ष ने जमकर हंगामा करना शुरू कर दिया। इस दौरान किसी ने पथराव की सूचना पुलिस को दे दी। हडबडाहट में जब पुलिस मौके पर पहुंची तो बात वह आपसी विवाद निकल कर आई। जिसके बाद पुलिस ने राहत की सांस लिया।

अतिसंवेदनशील इलाके में पथराव की जानकारी मिले ही महकमे में हडकंप मच गया। आनन फानन में पुलिस मौके पर पहुची तो पथराव की बात फर्जी निकली। इस दरमियान मौके पर हंगामा हो ही रहा था कि मंदिर के पुजारी भी आ गया और थोड़ी ही देर बाद पुलिस भी मौके पर पहुच गई थी। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा कर मौके पर मामला हल करवा कर आज शुक्रवार की शाम दोनों ही पक्ष को थाने बुलाया है।











