अमेठी के भाजपा नेता ने लगाया उत्तर प्रदेश पुलिस को करोडो का चुना, पहले से बैंक में गिरवी रखी ज़मीन को फर्जी दस्तावेजों के सहारे बेचा करोडो में पुलिस को, मामला खुलने पर दर्ज हुई ऍफ़आईआर

आदिल अहमद

अमेठी: आपने आम इंसानों के साथ ठगी और धोखाधड़ी का मामला तो काफी सुना और देखा होगा। मगर कोई शख्स पुलिस विभाग को ही चुना लगा दे यह जानकार आप भी चौक जायेगे। मगर यह हुआ है। उत्तर प्रदेश पुलिस को लगभग 2 करोड़ का चुना किसी और ने नहीं बल्कि सत्तारूढ़ दल भाजपा के एक नेता ने अमेठी में लगाया है। मामला वर्ष 2017 का है, जिसका खुलासा अब जाकर हुआ तो पुलिस ने इस सम्बन्ध में ऍफ़आईआर दर्ज कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार अमेठी पुलिस ने पुलिस लाइन की स्थापना हेतु 1 करोड़ 97 लाख की एक ज़मींन भाजपा नेता ओम प्रकाश मिश्रा उर्फ़ प्रकाश मिश्रा जो स्थानीय भाजपा की जिला कार्यकारिणी का सदस्य है से वर्ष 2017 में खरीदा था। यह ज़मीन गौरीगंज तहसील अंतर्गत स्थित ग्राम चौहानपुर गाटा संख्या 08ख मे रकबा 0।253 वर्ग मीटर  थी। भाजपा नेता ओम प्रकाश मिश्रा ने 27 जुलाई वर्ष 2017 में इस ज़मीन का बैनामा उत्तर प्रदेश पुलिस को 1 करोड़ 97 लाख 78 हजार 284 रुपयों में किया था, और पुरे पैसो का भुगतान भी ले लिया। ज़मीन का बैनामा होने के बाद मामला ठन्डे बस्ते में था और पुलिस लाइन के स्थापना का कार्य जारी रहा।

प्रकरण तो तब खुल कर सामने आया जब 3 जनवरी 2023 को रिकवरी ऑफिसर डेबट्स रिकवरी ट्रिब्यूनल इलाहाबाद की नोटिस अमेठी पुलिस को मिली। इस नोटिस में रिकवरी ऑफिसर डेबट्स रिकवरी ट्रिब्यूनल इलाहाबाद द्वारा पत्र भेजकर अमेठी पुलिस को जानकारी दी गई कि पुलिस विभाग द्वारा जिस जमीन की रजिस्ट्री कराई गई है उस पर 78 लाख रुपए का लोन है, जो बैंक में बंधक है। इस पत्र के बाद अमेठी पुलिस विभाग में हडकंप मच गया और आनन फानन में जिस ज़मीन की रजिस्ट्री करवाया गया था उसके दस्तावेज़ जाँच होने शुरू हो गये।

जब जाँच हुई तो जानकारी निकल कर सामने आई कि यह ज़मीन पहले से ही बैंक आफ इंडिया में गिरवी रखी हुई है और भाजपा नेता ओम प्रकाश मिश्रा उर्फ़ प्रकाश मिश्रा ने इसके ऊपर 78 लाख़ रुपये का लोन ले रखा है। यह लोन भी एनपीए हो चूका है। भाजपा नेता ने इस बंधक रखी हुई ज़मीन के जाली दस्तावेज़ तैयार करके पुलिस विभाग को ही करोडो का चुना लगा दिया है। इस जाँच को करने में पुलिस को एक पखवारा का समय लग गया और फिर विभाग में हडकंप मच गया। सत्तारूढ़ दल के इस नेता द्वारा हुवे धोखाधड़ी के इस मामले की तह खुलने के बाद पुलिस ने इसकी शिकायत दर्ज करवाया है।

पुलिस लाइन के प्रतिसार निरीक्षक मैनेजर दुबे की तहरीर पर गौरीगंज थाने में ओम प्रकाश मिश्रा उर्फ़ प्रकाश मिश्रा के खिलाफ धारा 409, 419, 420, 467, 468 और 471 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वही आरोपी भाजपा नेता फरार बताया जा रहा है। इस सम्बन्ध में भाजपा के अमेठी जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी ने कहा है कि ओम प्रकाश मिश्रा भाजपा कार्यकर्ता है। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। मामले की जाँच हो रही है। कानून अपना काम करेगा। उनके दोषी पाए जाने पर उनके खिलाफ कार्यवाही होगी।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *