जमकर हुई बिकवाली, शेयर बाज़ार हुआ धडाम, निवेशको के 4 लाख करोड़ डूबे

आदिल अहमद

डेस्क: कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार सोमवार 13 मार्च को भारी गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स जहां 900 अंक लुढ़ककर बंद हुआ। वहीं निफ्टी गिरकर 17,200 के भी नीचे आ गया। यह लगातार तीसरा दिन है, जब दोनों प्रमुख इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुए हैं। ब्रॉडर मार्केट में यह गिरावट और भी तेज रही। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में क्रमश: 1.82% और 1.99% टूटकर बंद हुए। सभी सेक्टोरल इंडेक्स भी लाल निशान में बंद हुए हैं।

बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज ऑटो और टेलीकम्युनिकेशंस सेक्टर में खासतौर से सबसे अधिक बिकवाली देखने को मिली। इस चौतरफा गिरावट के चलते शेयर बाजार में आज निवेशकों के करीब सवा 4 लाख करोड़ रुपये डूब गए। कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स 897.28 अंक या 1.52% गिरकर 58,237.85 अंक पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का निफ्टी 257.40 अंक या 1.48% लुढ़ककर 17,155.50 के स्तर पर बंद हुआ।

निवेशकों के 4.21 लाख करोड़ रुपये डूबे बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 10 मार्च को गिरकर 258.73 लाख करोड़ रुपये पर आ गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी शुक्रवार 10 मार्च को 262.94 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 4.21 लाख करोड़ रुपये घटा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की वेल्थ में आज करीब 4.21 लाख करोड़ रुपये की गिरावट है। सेंसेक्स के सिर्फ एक शेयर में तेजी शेयर में आज बिकवाली का असर इतना अधिक था कि, सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में सिर्फ एक शेयर ही आज बढ़त के साथ बंद हो सका।

सेंसेक्स के ये 5 शेयर आज सबसे अधिक लुढ़के वहीं सेंसेक्स के 30 में से बाकी 29 शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए। इसमें भी डसइंड बैंक के शेयरों में सबसे अधिक 7.46% की गिरावट रही। इसके बाद स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा और बजाज फिनसर्व के शेयरों में सबसे अधिक फिसलन रही और ये करीब 2.47% से लेकर 3.21% तक की गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या रहा हाल इसे आप नीचे दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-2,087 शेयर गिरावट के साथ हुए बंद बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर आज बढ़त के मुकाबले गिरावट के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 3,757 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 772 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं 2,829 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 156 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए।

डिस्क्लेमर: आपको दी गई यह सभी जानकारी महज़ एक समाचार के रूप में है। शेयर बाज़ार में निवेश बाजार के जोखिमों के अधीन होता है। बतौर निवेशक शेयर बाज़ार में पैसा लगाने से पहले एक्सपर्ट से सलाह मशविरा कर लेने की हम सलाह देते है।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *