उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस: अशरफ की रिमांड लेने पहुची प्रयागराज पुलिस बरेली जेल

तारिक़ खान
प्रयागराज: माफिया अतीक अहमद के बड़े भाई खालिद अज़ीम उर्फ़ अशरफ की रिमांड उमेश पाल हत्याकांड में लेने के लिए प्रयागराज पुलिस बरेली जेल पहुच गई है। प्रयागराज पुलिस उमेश पाल हत्याकांड के मामले में अशरफ की ज्युडिशियल रिमांड कराएगी। मिल रही जानकारी के अनुसार प्रयागराज पुलिस 14 दिन की रिमांड मांगेगी।

पुलिस, पूर्व विधायक खालिद अजीम उर्फ अशरफ को 14 दिन की कस्टडी रिमांड पर ले सकती है। प्रयागराज पुलिस ने अशरफ को बरेली जेल से लाने के लिए 28 मार्च को ही आदेश हासिल कर लिया था। अशरफ को प्रयागराज लाए जाने और कस्टडी रिमांड लेने के लिए अतीक अहमद के परिवार वालों की बढ़ेगी मुश्किलें।











