कल तलाश रही थी पुलिस अतीक के भाई अशरफ की पत्नी ज़ैनब और अतीक की बहन आयशा को कचहरी में, मगर दोनों आई, कही और मीडिया को बयान दिया और चली गई

तारिक़ खान
कल बुद्धवार की दोपहर में दोपहर में एक मैसेज सोशल मीडिया पर वायरल हुआ कि अशरफ की पत्नी और अतीक की बहन एक वकील के चैंबर में मीडिया से बात करेंगी। इसके बाद पुलिस सक्रिय हो गई। कई थानों की फोर्स के साथ अफसर कचहरी पहुंच गए। लेकिन जैनब और आयशा वहां से निकल गईं। फिर मैसेज चला कि दोनों महिलाएं हीरा हलवाई चौराहे पर मीडिया से बात करेंगी। थोड़ी देर में वहां भी फोर्स पहुंच गई। इसके बाद पुलिस को चकमा देकर जैनब व आयशा रानी रेवती देवी इंटर कॉलेज के पास पहुंच गईं और वहीं पर पत्रकारों से बात की।

मीडिया से बात करते हुवे मीडिया से बातचीत में अशरफ की पत्नी जैनब ने आरोप लगाया कि उमेश पाल हत्याकांड से उसके पति का कुछ लेनादेना नहीं है। कई सालों से वह जेल में बंद है लेकिन पुलिस पूरा आरोप उसी पर लगा रही है। जैनब ने कहा कि पुलिस अशरफ का एनकाउंटर करने की साजिश रच रही है। जैनब ने कहा कि उसके भाई सद्दाम पर भी मुकदमे दर्ज किए गए हैं। दोनों महिलाओं ने आरोप लगाया कि अशरफ और उसके परिवार वालों को जबरन फंसाया जा रहा है। जैनब ने कहा कि उसने अतीक के बेटे असद को हमेशा बड़े बालों में ही देखा है। उमेश पाल पर हमले की फुटेज में असद है कि नहीं, वह नहीं जानती।











