आजमगढ़: भूमि विवाद के चलते घर में घुस कर बदमाशो ने किशोर पर किया चाक़ू से हमला, किशोर की हालत गंभीर

संजय ठाकुर
डेस्क: भूमि भी बड़े बड़े वारदातों का कारण बन रही है। लोग भूमि के लालच में अपने हो या पराये किसी को नुकसान पहुंचाने से पीछे नहीं हट रहे है। ऐसा ही एक मामला आजमगढ़ जिले का सामने आया है। मामले का कारण भूमि विवाद ही बताया जा रहा है। दरअसल, आजमगढ़ जिले के कटात चक कटात गांव में कल रविवार रात एक व्यक्ति के घर में घुसकर बदमाशों ने किशोर पर चाक़ू से हमला कर किशोर को गंभीर रूप से घायल कर दिया। वारदात से परिजनों में कोहराम मच गया। गंभीर रूप से घायल किशोर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही मेंहनगर थाना पुलिस के अलावा सीओ सिटी शैलेंद्र लाल भी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल किया। घायल मुन्ना को तत्काल एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेज कर भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत अभी गंभीर बनी हुई है। घटना को लेकर गांव में आक्रोश व्याप्त है। घटना के पीछे कारण भूमि विवाद बताया जा रहा है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर जांच पड़ताल में जुट गई है।











